Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Bihar Board 12th Practical Admit Card 2026 Released: Direct Download Link, Exam Dates & Steps @ intermediate.biharboardonline.com

Bihar Board 12th Practical Admit Card 2026 : बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने Bihar Board 12th Practical Admit Card 2026 जारी कर दिया है। प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड 27 दिसंबर 2025 से उपलब्ध है और इसे 9 जनवरी 2026 तक डाउनलोड किया जा सकता है। अगर आप BSEB इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 देने वाले हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहां हम आपको डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड स्टेप्स, परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी देंगे।

Bihar Board 12th Practical Admit Card 2026 : Overview

प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जारी27 दिसंबर 2025
एडमिट कार्ड डाउनलोड की अंतिम तिथि9 जनवरी 2026
प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि10 जनवरी से 20 जनवरी 2026
परीक्षा शिफ्टपहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 तक दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक
थ्योरी परीक्षा तिथि2 फरवरी से 13 फरवरी 2026

Bihar Board 12th Practical Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

ध्यान दें: व्यक्तिगत छात्र सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य या अधिकृत व्यक्ति ही बोर्ड की वेबसाइट से लॉगिन करके सभी छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। उसके बाद साइन और स्टैंप लगाकर छात्रों को वितरित करेंगे।

Bihar Board 12th Practical Admit Card 2026

स्कूल अधिकारियों के लिए डाउनलोड स्टेप्स:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://intermediate.biharboardonline.com/
  2. होमपेज पर “Practical Admit Card 2026” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. यूजर आईडी (स्कूल कोड) और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  4. छात्रों की लिस्ट दिखेगी, सभी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  5. प्रिंट निकालकर साइन और सील लगाएं।
  6. छात्रों को वितरित करें।

छात्रों के लिए: अपने स्कूल/कॉलेज से संपर्क करें और साइन किया हुआ प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड जल्दी प्राप्त करें। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड) लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होती है?

Bihar Board Inter Practical Admit Card 2026 में निम्नलिखित डिटेल्स होंगी:

  • छात्र का नाम, पिता/माता का नाम
  • रोल नंबर, रोल कोड
  • स्कूल/कॉलेज का नाम और कोड
  • फैकल्टी (साइंस/आर्ट्स/कॉमर्स)
  • प्रैक्टिकल सब्जेक्ट और परीक्षा तिथि
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • छात्र की फोटो और सिग्नेचर
  • महत्वपूर्ण निर्देश

एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद सभी जानकारी चेक करें। अगर कोई गलती हो तो तुरंत स्कूल प्रधान से संपर्क करें

BSEB 12th Practical Exam 2026: पैटर्न और महत्वपूर्ण निर्देश

  • प्रैक्टिकल परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होती है (कुछ सब्जेक्ट्स में अलग हो सकता है)।
  • मुख्य सब्जेक्ट्स: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, ज्योग्राफी, होम साइंस, म्यूजिक आदि।
  • परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
  • प्रैक्टिकल में उपस्थिति अनिवार्य है। बिना प्रैक्टिकल के थ्योरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • केवल वे छात्र परीक्षा दे सकते हैं जो सेंट-अप परीक्षा में पास हुए हों।

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या हो तो हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क करें या ईमेल करें: bsebinterhelpdesk@gmail.com

Important Link

Admit Card DownloadClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Telegram ChannelClick Here

A content writer focused on government jobs, results, scholarships, and education-related updates, sharing information in a clear and simple way.

Leave a Comment